राजस्थान हीटवेव अलर्ट : वैशाख महीने के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री रहा
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में गुरूवार को वैशाख माह के अंतिम दिन भी लोगों को तेज गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आयी। गुरूवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले उदयपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। (Rajasthan heatwave alert)
शुक्रवार से ज्येष्ठ माह की शुरूआत हो जाएगी। वैशाख महीने में कई दिनों तक गर्मी ने ऐसे तेवर दिखाए कि आमजन बेहाल रहा। उदयपुर सहित राजस्थान के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अभी भी बढ़ोतरी का क्रम बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में उदयपुर संभाग में 1 से 2 डिग्री तापमान और बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।
रात के तापमान में भी 6 डिग्री की बढ़ोतरी
दिन में राहत नहीं है और रात के तापमान में भी 6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज होने से रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री था जो कि गुरूवार को बढ़कर 32.2 डिग्री दर्ज हुआ।
अगले 72 घंटों में और बढ़ सकता तापमान
मौसम विभाग के अनुसार आगामी 72 घंटों के दौरान उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। कोटा, भरतपुर, जयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों में विशेष परिवर्तन नहीं होने तत्पश्चात 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। राज्य में चल रहे तीव्र हीटवेव तथा ऊष्णरात्रि का दौर आगामी 4 से 5 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

