Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में दिन का पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचा

heat wave in udaipur rajasthan udaipur max temperature reached 44 degreeheat wave in udaipur rajasthan udaipur max temperature reached 44 degree

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भीषण गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। उदयपुर सहित प्रदेश भर में लोग गर्मी से बेहाल है, पशु-पक्षियों पर भी गर्मी का असर नजर आ रहा है। इसी बीच उदयपुर में अधिकतम तापमान बुधवार को और बढ़कर 43.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। (heat wave in rajasthan) मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। एक दिन पहले उदयपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ था। गर्मी के इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान इस स्तर पर पहुंचा है।

फलोदी में आज सर्वाधिक अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री रहा। जबकि चूरू में 47.4, जैसलमेर में 47.2, पिलानी में 46.8 और गंगानगर मे 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से उपर आ चुका है। आगामी 72 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। आगामी पांच दिनों में राजस्थान में अनेक स्थानों पर हीटवेव से तीव्र हीटवेव व कहीं कहीं उष्णरात्रि का दौर जारी रहने की संभावना है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही उदयपुर जिले कई क्षेत्रों में बिजली सप्लाई की व्यवस्था चरमरा गई है। एक तरफ तेज गर्मी दूसरी तरफ जरूरत अनुसार बिजली सप्लाई नहीं होने या फिर बार-बार पावर कट होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। बिजली निगम के अधिकारी पावर लोड बढ़ने से समस्या आने का तर्क दे रहे है।

एवीवीएनल के एसई भवानीशंकर शर्मा ने बताया कि लोड बढ़ने से चित्तौड़-देबारी फीडिंग लाइन में समस्या आ रही है। लोड बढ़ने और गर्मी के कारण लाइनों में छोटी-मोटी तकनीकी समस्या के चलते ट्रांसफर्मर जलने, लाइन ट्रिपिंग होने जैसी घटनाएं हो रही हैं। इस स्थिति को देखते हुए उदयपुर जिले में वर्तमान में 440 केवी ग्रिड स्टेशन की और जरूरत है।

बुधवार को कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बैठक ली उसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। पेयजल और बिजली आपूर्ति की दृष्टि से आगामी 15-20 दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। जिले में आमजन तथा मवेशियों के लिए पेयजल संकट के हालात नहीं बनें।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version