Site iconSite icon AR Live News

मानसी वाकल बांध के गेट खोले

Mansi Wakal Dam gates opened udaipurMansi Wakal Dam gates opened udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आगामी मानसून के दौरान तकनीकी रूप से कोई परेशानी नहीं आए। इस मकसद से बुधवार को मानसी वाकल बांध के गेट खोले गए। (Mansi Wakal Dam gates opened) जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता आदित्य शर्मा की मौजूदगी में बांध के नीचले इलाकों में रहन वाले लोगों को सावचेत करने दोपहर 12.5 बजे सायरन बजाया गया। इसके बाद गेट ऑपरेटर सोहनलाल पालीवाल और तकनीकी टीम ने 12.20 बजे से एक के बाद एक तीनों गेट दो-दो इंच खोले। इस दौरान एसई देवेंद्र मितल, एक्सईएन लोकेश निमावत, राजीव यादव, एईएन ललित जोशी व गोपाल सिंह भी मौजूद थे। (Mansi Wakal Dam gates opened) वीडियो में देखें- मानसी वाकल बांध के गेट खुले:-

वर्तमान में मानसी वाकल बांध का जलस्तर 581.20 मीटर आरएल के मुकाबले 577.80 है। ऐसे में इस बार मानसून के दौरान मानसी वाकल बांध के कैचमेंट में शुरूआती दौर में ही आशानुरूप बारिश हो गई तो यह बांध लबालब नजर आ सकता है। झाड़ोल क्षेत्र के 20 से अधिक गांवों के साथ ही उदयपुर शहर की करीब 100 कॉलोनियों में पेयजल वितरण में मानसी वाकल बांध का अहम योगदान रहता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version