Site iconSite icon AR Live News

ईरान के राष्ट्रपति रईसी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत

iran president helicopter crashiran president helicopter crash

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का विमान हादसे में निधन हो गया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दूनिया भर के कई राजनेताओं ने रईसी के निधन पर दुख जताया है। (Iran Helicopter Crash)

19 मई को घने कोहरे में पहाड़ी इलाके में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. सैयद इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन की भी मौत हो गई है। रईसी अजरबैजान में बांध का उदघाटन करने गए थे।

इस हादसे के बाद से ही दुर्घटनास्थल स्थल पर बचाव दल ने तलाशी अभियान शुरू किया। इसमें हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री अब्दुल्लाहियान के अलावा सात अन्य लोग भी सवार थे। कई घंटों की खोज के बाद आपात सेवा की टीम ने मौके पर पहुंच कर अजरबैजान की पहाड़ियों में मलबा देखकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की पहचान कर ली।

Exit mobile version