Site icon AR Live News

उदयपुर में दिन का पारा 42 डिग्री पार हुआ

heat wave in udaipur temperature at 42 degree celsius

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश के कई जिलों में लू चलने से आमजन भीषण गर्मी से बेहाल नजर आ रहा है। उदयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री पर पहुंच गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस था।
तेज गर्मी के चलते शनिवार को भी उदयपुर में आमजन बेहाल रहा। (Heatwave in rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री दर्ज किए गए हैं। इधर मौसम विभाग ने 21 और 22 मई को उदयपुर सहित राजस्थान के अधिकांश भागों में गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।

आगामी तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने तथा हीटवेव का दौर एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों व जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री के आसपास दर्ज होने तथा हीटवेव यानी लू चलने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं- कहीं तीव्र हीटवेव चलने की संभावना है। भीषण गर्मी का असर उदयपुर में भी नजर आ रहा है। तेज गर्मी के चलते अधिकांश सड़कों पर दिन में विरानी नजर आ रही है।

Exit mobile version