Site iconSite icon AR Live News

पिता ने तीन साल के बेटे की चाकू से की हत्या

man killed his three year old son in dungarpurman killed his three year old son in dungarpur

डूंगरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डूंगरपुर जिले के कुंआ थाना क्षेत्र के बेडवा गांव में एक व्यक्ति ने उसके तीन वर्षीय बेटे की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। आरोपी के घर में एक खुदी हुई कब्र भी मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि आरोपी पिता ने बेटे की हत्या योजना बनाकर की है, यह वारदात गुस्से में अचानक नहीं की गयी। (dungarpur murder news)

पुलिस ने बताया कि बच्चे की हत्या के आरोप में बेडवा गांव निवासी कानजी पारगी पुत्र पूंजा को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वारदात शुक्रवार रात करीब 2 बजे की है। घर में मासूम बच्चा आयुष उसकी मां के पास सो रहा था। तभी अचानक चाकू लेकर कानजी पारगी आया और तीन वर्षीय बेटे आयुष पर वार कर दिया। आवाज सुनकर पास सो रही आयुष की मां भी जाग गयी, उसने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कानजी बच्चे की गर्दन और शरीर पर चाकू से वार कर चुका था। बच्चे की हत्या कर आरोपी पिता मौके से फरार हो गया, वहीं उसकी मां सदमें सुबह तक वहीं बेटे की लाश के पास बैठी रही।

शनिवार सुबह महिला ने अन्य ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। घर में मिली खुदी ही कब्र पुलिस ने बताया कि घर की तलाशी के दौरान परिसर में ही एक खुदी ही कब्र मिली है। ऐसे में संदेह है कि आरोपी पिता की बच्चे की हत्या कर शव को गाढ़ने की मंशा थी, लेकिन वह ऐसा कर नहीं पाया और मौके से भाग गया। आयुष से बड़े चार बच्चे और हैं। पुलिस हर पहलू पर पूछताछ और जांच कर रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version