Site iconSite icon AR Live News

मोबाइल चार्ज करते समय किशोर के हाथ में फटा : गंभीर घायल

14 year boy injured in mobile blast in kota14 year boy injured in mobile blast in kota

कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा के कनवास इलाके में शनिवार को मोबाइल चार्ज करते समय 14 वर्षीय किशोर के हाथ में ही फट गया। हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार कनवास निवासी 14 वर्षीय बालक घर में मोबाइल चार्ज कर रहा था। चार्जिंग करते समय मोबाइल बच्चे के हाथ में ही था। तभी अचानक मोबाइल बच्चे के हाथ में ही फट गया। इससे बच्चे बुरी तरह लहुलुहान हो गया। (mobile blast in kota)

मोबाइल ब्लास्ट से बच्चे के हाथ, पेट और पैर में गंभीर चोटें आयी हैं। बच्चे की आवाज सुनकर घर में मौजूद उसकी मां बच्चे के पास पहुंची। पिता को सूचना देकर वे बच्चे को स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंची। बच्चे का हॉस्पिटल में उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि गर्मियों में मोबाइल बहुत जल्दी ओवर हीट हो जाता है। मोबाइल चार्जिंग पर लगा था और बच्चा मोबाइल पर कुछ काम कर रहा होगा या खेल रहा होगा, ऐसे में संभावना है कि इन सभी परिस्थितियों के एक साथ होने से मोबाइल की बैटरी ओवर हीट होकर फट गयी होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version