Site iconSite icon AR Live News

पुलिस कांस्टेबल 15000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

udaipur acb trap constable for taking bribe 15000 rupeesudaipur acb trap constable for taking bribe 15000 rupees

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उदयपुर इंटेलीजेंस टीम ने शुक्रवार डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाने के कांस्टेबल रोहित कुमार को 15 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल एसीबी परिवादी से यह राशि उसे अवैध रूप से गांव में डीजल बेचने देने की एवज में ले रहा था। कांस्टेबल रिश्वत भी थानाधिकारी और डीएसपी के नाम से मासिक बंधी के नाम से मांग रहा था।(udaipur acb trap constable)

एसीबी महानिदेशक डॉ रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि उदयपुर एसीबी की इंटेलिजेंस इकाई को परिवादी द्वारा बिछीवाड़ा कांस्टेबल रोहित कुमार के रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी गयी थी। शिकायत में बताया था कि परिवादी पेट्रोल पंप से डीजल खरीदकर गांव में बेचने का काम करता है। चूंकि इस तरह से डीजल बेचना वैध नहीं है, ऐसे में डीजल बेचने का काम जारी रखने देने की एवज में बिछीवाड़ा कांस्टेबल एसीबी परिवादी से 15 हजार रूपए रिश्वत मांग रहा था। कांस्टेबल यह राशि थानाधिकारी और डीएसपी के नाम से मांग रहा था।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया। रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज शुक्रवार को एसीबी उदयपुर इंटेलीजेंस इकाई की टीम ने डूंगरपुर जाकर कांस्टेबल रोहित कुमार को 15 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी ने बताया कि प्रकरण में थानाधिकारी और डीएसपी की भूमिका की जांच की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version