घूसखोरी कर बना करोड़पति : खुद के और पत्नी के नाम करोड़ों की संपत्ति
डूंगरपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डूंगरपुर में 25 हजार रूपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ रेवेन्यू इंस्पेक्टर दिनेश पंचाल करोड़पति निकला। एसीबी टीम ने जब उसके घर सहित संबंधित ठिकानों की तलाशी ली तो बड़ी मात्रा में कैश सहित करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसीबी उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का प्रकरण भी दर्ज कर सकती है।(ACB Dungarpur rajasthan) ACB Dungarpur rajasthan
एसीबी डीएसपी रतन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रिश्वत लेते गिरफ्तार बिलड़ी भू-अभिलेख निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) दिनेश पंचाल को कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भेज दिया गया है। दिनेश पंचाल के घर की तलाशी में 41.39 लाख रुपये नगद राशि, करीब 10 लाख रूपए कीमत के जेवर, उसके और पत्नी के नाम 7-8 आवासीय व कॉमर्शियल भूखंडों के दस्तावेज, कुछ बैंक की पासबुक और एक बैंक लॉकर की चाबी मिली है। एसीबी टीम बैंक लॉकर भी खोलेगी।
गौरतलब है कि डूंगरपुर एसीबी टीम ने गुरूवार को बिलड़ी के रेवेन्यू इंस्पेक्टर दिनेश पंचाल को 25 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। दिनेश पंचाल परिवादी से यह राशि उसके भूखंड का नामांतरण खोलने की एवज में ले रहा था।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

