- 18 मई को उदयपुर रेलवे स्टेशन से होंगे रवाना
- राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया और विधायक ताराचंद जैन भी इस तीर्थ यात्रा में होंगे शामिल
- अयोध्या में रामलला, वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन करते हुए यात्री ट्रेन से पहुंचगें सम्मेद शिखर
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सकल जैन समाज के 1008 यात्रियों के साथ 18 मई को उदयपुर रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेन सम्मेद शिखर की तीर्थ यात्रा के लिए रवाना होगी। महावीर युवा मंच संस्थान के आयोजन में हो रही इस तीर्थ यात्रा की शुरूआत अयोध्या में रामलला के दर्शनों के साथ होगी, इसके बाद वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन कर यात्री सम्मेद शिखर के लिए रवाना होंगे। यात्रा में 1008 यात्रियों के साथ ही राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन भी शामिल होंगे।(udaipur to sammed shikharji special train)
श्री महावीर युवा मंच के मुख्य संरक्षक राजकुमार फत्तावत ने बताया सकल जैन समाज की स्पेशल वातानुकुलित ट्रेन उदयपुर से 1008 यात्रियों को लेकर प्रात 6 35 बजे सिटी स्टेशन रवाना होगी। यहां से अयोध्या, काशी विश्वनाथ, सम्मेद शिखर एवं उज्जैन महाकाल कॉरिडोर के लिए रवाना होगी।
स्पेशल ट्रेन के कोच के नाम में भी प्रदर्शित होगी जैन धर्म तीर्थंकर परम्परा
जैन समाज की यह स्पेशल ट्रेन है, ऐसे में सभी कोचों के नाम जैन धर्म तीर्थंकर परम्परा के अनुरूप दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी को कोच एवं सीटों का आवंटन तथा अयोध्या, सम्मेद शिखर व उज्जैन में आवास व्यवस्था का आवंटन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
सभी कोच में यात्रियों से सामंजस्य बैठाने के लिए तीन-तीन प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, ट्रेन में डॉक्टर्स की एक टीम और मेडिकल सुविधा इमरजेंसी के लिए रहेगी। यात्रा के दौरान भोजन सहित सभी व्यवस्थाएं 150 लोगों की टीम द्वारा की जाएगी।इसके अलावा भोजन की व्यवस्था भी जैन धर्म के अनुरूप ही होगी। सभी यात्री यथासंभव तीर्थ स्थल के अनुरूप तय किए गए ड्रेस कोड में होंगे, जिससे मेवाड़ का प्रतिनिधित्व होगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

