Site iconSite icon AR Live News

जंगल में मिली सिर कटी लाश: पुलिस जांच में जुटी

dead body without head found in kotra udaipurdead body without head found in kotra udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के मांडवा थाना क्षेत्र के छापर गांव के जंगल में बुधवार सुबह एक सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। पुलिस ने जंगल में मृतक के सिर को तलाशने का काफी प्रयास किया, लेकिन सिर कहीं नहीं मिला। पुलिस ने एसएफएल टीम और डॉग स्क्वॉयड की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।(murder in kotra udaipur)

पुलिस ने बताया कि कपड़ों-हुलिए के अनुसार और लापता युवक के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ कर युवक की पहचान की गयी है। लाश का धड़ तो जंगल में मिला है, लेकिन सिर नहीं मिला है। युवक की पहचान होने से परिजनों से उसके बारे में पूछताछ करेंगे, युवक की हत्या और वह कब से लापता है, इस संबंध में जांच-पूछताछ की जा रही है।

गांव के जंगल में सिर कटी लाश होने की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गयी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर कोटड़ा सीएचसी में शव को रखवाया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version