- जयपुर बम ब्लास्ट की आज बरसी है : 13 मई 2008 में जयपुर में हुए थे सिलसिलेवार 8 बम धमाके
- सूचना मिलते ही घबराए परिजन स्कूल पहुंचे और बच्चों को घर लेकर गए
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली के बाद आज सुबह जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 30 से अधिक स्कूलों को ई-मेल के जरिए पर सुबह-सुबह स्कूल परिसर में बम होने की सूचना मिली है (jaipur schools received bomb threat email)। इससे स्कूलों में हड़कंप मच गया, आनन-फानन में स्कूल की छुट्टी कर स्कूलों के प्रबंधन ने पुलिस को सूचना देनी शुरू की। एक के बाद एक स्कूलों से पुलिस के पास फोन पहुंचने पर एजेंसियां अलर्ट हो गयीं और विभाग में हड़कंप मच गया। (jaipur schools received bomb threat email)
पुलिस बम निरोधक दस्ता और भारी जाब्ते के साथ सभी स्कूलों में पहुंची। फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस भी एहतियातन स्कूल पहुंच गयी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधारी लखनऊ के भी तीन स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी का ऐसा ही ई-मेल मिला है। पुलिस धमकीभरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की ईएल आईडी के जरिए जानकारी जुटा रही है।
परिजन बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे
स्कूल में बम होने की सूचना ई-मेल के जरिए मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला और परिजनों को सूचित कर उन्हें ले जाने को कहा। घबराए परिजन तत्काल बच्चों को लेने स्कूल पहुंच गए और बच्चों को घर लेकर गए।
1 मई को दिल्ली के 100 स्कूलों को मिला था ऐसा ही धमकीभरा ई-मेल
1 मई को दिल्ली एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए थे, दिल्ली पुलिस ने हर स्कूल की गहन जांच की थी, लेकिन वहां कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली थी। दिल्ली के स्कूलों को भेजे गए धमकीभरे ई-मेल मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि आज जयपुर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है।
आज 13 मई जयपुर बम ब्लास्ट केस की बरसी भी है। 13 मई 2008 को जयपुर में सिलसिलेवार 8 बम धमाके हुए थे, जिसमें पूरा जयपुर दहल गया था, इस आतंकी हमले में जयपुर के 71 लोग मारे गए थे और करीब 200 लोग जख्मी हुए थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

