एयरलाइंस कंपनी ने छुट्टी पर गए कर्मचारियों को काम पर लौटने के दिए निर्देश
नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। टाटा ग्रुप द्वारा संचालित एयर इंडिया एक्सप्रेस एयरलाइंस में दो दिन से हड़कंप मचा हुआ है। गुरूवार को भी 85 फ्लाइट कैंसिल कर दी गयीं, वहीं मंगलवार से अब तक 100 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट कैंसिल की जा चुकी हैं। कारण है एयर इंडिया के करीब 300 कर्मचारी एक साथ बीमारी की छुट्टी पर चले गए और कुछ ने तो अपने फोन तक बंद कर लिए। (air india 85 flights cancelled)
एयर इंडिया इस सिचुएशन को कंट्रोल करने के प्रयास में जुटी हुई है। बीमारी की छुट्टी लेकर अनुपस्थित हुए कर्मचारियों में 30 केबिन क्रू मेंबर्स पर कार्यवाही करते हुए एयर इंडिया से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं अनुपस्थित अन्य कर्मचारियों को गुरूवार शाम 4 बजे तक काम पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही स्पष्ट किया गया है कि वे काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।
यात्रियों को हो रही असुविधा
एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया हम ज 283 उड़ानें संचालित करेंगे। हमने सभी संसाधन जुटाए हैं। हालांकि, हमारी 85 उड़ानें रद्द हो गई हैं और हम अपने बुक किए गए मेहमानों से आग्रह करते हैं कि अगर उन्होंने फ्लाइट बुक की है तो एयरपोर्ट आने से पहले वे चेक कर लें कि कहीं उनकी फ्लाइट इस परिस्थिति के कारण कैंसिल तो नहीं हुई है। जिन कर्मचारियों के कारण हमारे हजारों गेस्ट को गंभीर असुविधा हुई है, उन सभी कर्मचारियों के खिलाफ हम सख्त कमद उठा रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रबंधन सामूहिक छुट्टी के पीछे के कारणों को समझने के लिए चालक दल के साथ बातचीत कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस के कर्मचारी नई रोजगार शर्तों का विरोध कर रहे हैं। आरोप है कि नयी शर्तों में कर्मचारियों के साथ समानता के व्यवहार की है, इसके अलावा कुछ कर्मचारियों ने दावा किया है कि उन्होंने वरिष्ठ पद के लिए हुए इंटरव्यू को पास किया था, लेकिन उन्हें उस पद से कमतर पद ऑफर किया गया।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

