समय से 6 सप्ताह पहले हुई डिलीवरी
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (पीएमसीएच) में मंगलवार को एक गर्भवती महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया (triplets baby birth)। महिला की डिलीवरी नियत तारीख से 6 सप्ताह पहले ही हो गयी। समय पूर्व डिलीवरी होने और महिला के मधुमेह, प्री एक्लम्पसिया, एनीमिया और हाइपोथायरायडिज्म से ग्रसित होने के चलते डॉक्टर्स के लिए ऑपरेशन काफी जटिल और चुनौतीपूर्ण था। लेकिन चिकित्सकों की टीम ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया।
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की विभागाध्यक्ष एवं ऑपरेटिंग सर्जन डॉ. राजरानी शर्मा ने बताया कि महिला और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं। पीएमसीएच में सिजेरियन सेक्शन द्वारा बिना किसी जटिलता के तीन बच्चों का जन्म हुआ। शिशुओं का वजन 1.84 किलोग्राम, 1.65 किलोग्राम और 1.49 किलोग्राम है।
गर्भावस्था अत्यधिक जोखिमपूर्ण थी, क्योंकि माँ गर्भकालीन मधुमेह, प्री-एक्लम्पसिया, एनीमिया और हाइपोथायरायडिज्म का आदि समस्याओं से ग्रसित थी। ऐसे मामलों में ऐसी जटिलताओं के विकसित होने और प्रसवोत्तर रक्तस्राव का भी खतरा होता है, लेकिन पीएमसीएच में उपलब्ध उच्चस्तरीय सुविधाओं के चलते यह सम्भव हो सका। गौरतलब है कि पीएमसीएच में महिला के गर्भधारण से लेकर सामान्य या सिजेरियन डिलीवरी के निःशुल्क सुविधा के साथ साथ नवजात के लिए एनआईसीयू की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

