करोड़ों की सरकारी जमीन हुई कब्जा मुक्त
उदयपुर, (एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को अलग अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए करोड़ों की सरकारी जमीन से कब्जे हटाने के साथ ही अवैध निर्माण भी ध्वस्त किए।
यूडीए सचिव राहूल जैन के निर्देश पर राजस्व ग्राम देवाली में नगर विकास प्रन्यास के नाम पर दर्ज खातेदारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई दो दुकानों को ध्वस्त किया गया। अतिक्रमी को इस निर्माण को हटाने पूर्व में पाबंद किया गया, लेकिन उसने कोई परवाह नहीं की तो यूडीए ने आज बुलडोजर चला दिए। राजस्व ग्राम अम्बेरी में पुरोहितों के तालाब के पास स्थित प्राधिकरण की भूमि पर कब्जा कर बनाए गए दो भवन और बाउण्ड्रीवाल को ध्वस्त किया गया। यहां करीब 30000 वर्गफीट पर कब्जा कर लिया गया था।
करीब 8000 वर्ग फीट सरकारी जमीन पर कर लिया कब्जा
यूडीए के तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा के नेतृत्व में राजस्व ग्राम ढ़ीकली में रेहट वाली घाटी पर खसरा संख्या 4658 3287 में प्राधिकरण भुखण्ड पर करीब 8000 वर्गफीट भूमि पर कब्जा कर बनाई गई पक्की बाउण्ड्रीवाल को ध्वस्त कर जमीन को कब्जे में लिया गया। बेशकीमती यह जमीन 60 फीट रोड सीमा का हिस्सा भी है। इस भूमि के पास में ही करीब 10 हैक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया जिसे प्राधिकरण के कब्जे में लिया गया।
पहाड़ी काट रहे थे, बुलडोजर जब्त
राजस्व ग्राम बेडवास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में पहाड़ी भूमि को काटने पर यूडीए टीम ने बुलडोजर जब्त कर लिया। राजस्व ग्राम भुवाणा में सेलीब्रेशन मॉल के पिछे स्थित प्रस्तावित 60 फीट सड़क मार्गाधिकार में आ रहे निर्माण को हटवाने की कारवाई भी की गई। कारवाई के दौरान रेवेन्यू इंस्पेक्टर राजेन्द्र सेन, अभयसिंह, बाबूलाल तावड, प्रताप सिंह, पटवारी सूरपालसिंह सोलंकी, दीपक जोशी, ललित पटेल व हितेन्द्र सिंह भी मौजूद थे।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

