Site iconSite icon AR Live News

10 मई से उदयपुर संभाग सहित कई जिलों में आंधी चल सकती

udaipur weather update thunder and lightning may be for next two daysudaipur weather update thunder and lightning may be for next two days

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में तापमान में बढ़ोतरी का क्रम बना रहने से गर्मी का असर तेज होता जा रहा है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। इस आमजन प्रभावित नजर आ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने इस सप्ताह के अंत में उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आगामी दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 सेल्सियस और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पूर्वानुमान अनुसार आज 7 मई को जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 डिग्री व 8-9 मई को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर व भरतपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के मध्य दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हीटवेव यानी लू चलने की संभावना है।

10-11 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 10 मई से ही उदयपुर, कोटा, जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। इसके प्रभाव से 11 मई से तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने तथा हीटवेव से राहत मिलने की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश गतिविधियां 12 मई तक जारी रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredरोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version