Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान की इस सीट के बूथ पर 8 मई को होगा पुनर्मतदान: देश में आज तीसरे चरण के चुनाव सम्पन्न

loksabha election 2024 3rd phase voting complete rajasthan badmer repolling on 8th mayloksabha election 2024 3rd phase voting complete rajasthan badmer repolling on 8th may

बाड़मेर,(एआर लाइव न्यूज)। बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के एक बूथ पर 8 मई को पुनर्मतदान होगा। इसको लेकर मतदान दल मंगलवार को बाड़मेर से अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। दूसरे चरण में राजस्थान की 13 सीटों सहित बाड़मेर-जैसलमेर पर भी मतदान हुआ था। लेकिन बूथ नंबर 50 पर मतदान की गोपनीयता भंग होने की आरोप लगे थे, इसके चलते चुनाव आयोग ने बूथ पर तैनात मतदान दल के चार सदस्यों को निलंबित कर दिया था और इस बूथ पर पुनर्मतदान करने का निर्णय लिया था। इसी के तहत बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट के बूथ नंबर 50 पर बुधवार को मतदान होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बाड़मेर जिले के चौहटन विधानसभा क्षेत्र के दुधवा खुर्द गांव के पोलिंग बूथ नंबर 50 पर बुधवार को पुनर्मतदान होगा। पिछली बार हुई लापरवाहियों के चलते मतदान दल को इस बार ज्यादा सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। इस बूथ पर कुल 1294 मतदाता हैं।

देश में आज मंगलवार 7 मई को 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों की 93 सीटों पर मतदान हुआ। शाम 6 बजे तक करीब 60.73 प्रतिशत मतदान हुआ (मतदान प्रतिशत अपडेट होगा)। सबसे अधिक मतदान असम में 75.01% हुआ, तीसरे चरण में असम की चार सीटों पर चुनाव थे। वहीं सबसे कम मतदान महाराष्ट्र में 53.90% हुआ, यहां 11 सीटों पर मतदान था। खासबात है कि गुजरात राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में आज चुनाव हो गए, गुजरात की सभी 25 सीटों पर कुल 56.21 प्रतिशत मतदान हुआ है। ये आंकड़े शाम 6 बजे तक के हैं।

शाम 6 बजे तक देश के असम में 75.01%, बिहार में 56.41%, छत्तीसगढ में 66.94%, दादर-नगर हवेली एंड दमन द्विव में 65.23%, गोवा में 73.22%, गुजरात में 56.21%, कर्नाटका में 66.37%, मध्यप्रदेश में 62.55%, महाराष्ट्र में 53.90%, उत्तरप्रदेश में 56.51%, पश्चिम बंगाल में 73.93% प्रतिशत मतदान हुआ। 10 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 93 लोकसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 7 बजे से जारी वोटिंग शाम छह बजे खत्म हो गई है। मतदान प्रतिशत का फाइनल आंकड़ा गणना पूरी होने के बाद देररात तक जारी होगा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version