Site iconSite icon AR Live News

प्रतापपुरा गांव में बांधे परिंडे : 500 परिंडे बांधने का लक्ष्य हुआ पूरा

rajasthan samaj seva sansthan udaipur parinda vitran abhiyan pratappurarajasthan samaj seva sansthan udaipur parinda vitran abhiyan pratappura

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तेज गर्मी में पक्षियों की सेवा के लिए राजस्थान समाज सेवा संस्थान का परिंडा वितरण अभियान सोमवार को भी जारी रहा। इस अभियान के तहत संस्थान की तरफ से अब तक करीब 500 परिंडे वितरित किए जा चुके है।

सेवा अभियान के तहत अंबेरी क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव में परिंडे बांधे गए। गांव के चारभुजा मंदिर परिसर और दूधेश्वर महादेव मंदिर परिसर में परिंडे बांधे गए। गांव में पक्षी प्रेमी एवं अंबेरी के पूर्व उप सरपंच चेतन लौहार, पक्षी प्रेमी विशाल वैष्णव, रेखा वैष्णव और नितेश वैष्णव ने भी परिंडे बांधे। इन लोगों ने नियमित परिंडे में पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है।

राजस्थान समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी के इस सीजन में संस्थान ने उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में 500 परिंडे वितरित करने का लक्ष्य तय किया था। वह लक्ष्य सोमवार को पूरा हो गया। सेवा अभियान के तहत पक्षी प्रेमियों को निशुल्क परिंडे वितरित करने के साथ ही जगह जगह परिंडे बांधे भी गए है। अब भी कहीं पर जरूरत महसूस हुई तो संस्थान की तरफ से निशुल्क परिंडों की व्यवस्था कर दी जाएगी।

Exit mobile version