Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा

Maximum temperature in Udaipur crosses 39 degreesMaximum temperature in Udaipur crosses 39 degrees

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गर्मी का असर और तेज हो गया है। आगामी 72 घंटों में अधिकांश संभागों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने का मौसम विभाग के अनुमान लगाया है। Maximum temperature in Udaipur crosses 39 degrees मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान में 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री रहा। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 38.0 और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री रहा था। तापमान बढ़ने के साथ ही उदयपुर में तेज गर्मी का असर नजर आने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 72 घंटों में राज्य में अधिकांश संभागों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

7 मई को जोधपुर व बीकानेर संभाग में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर, कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में 8 से 10 मई के बीच अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री के बीच रहने और लू चलने की संभावना जताई गई है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version