जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार ने जेके लोन अस्पताल, जयपुर में प्लाज्मा चोरी मामले में संज्ञान लेते हुए प्रभावी जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। कमेटी में अतिरिक्त निदेशक अस्पताल प्रशासन डॉ. सुशील कुमार परमार, उप वित्तीय सलाहकार सुरेश चंद जैन, अतिरिक्त निदेशक एड्स कंट्रोल सोसायटी डॉ. केसरी सिंह शेखावत एवं औषधि नियंत्रक-प्रथम डॉ. अजय फाटक को शामिल किया गया है।(JK lon hospital plasma stolen case)
यह कमेटी वर्ष 2023-24 से लेकर आज दिनांक तक जेके लोन अस्पताल के ब्लड बैंक के स्टॉक का सत्यापन एवं ऑडिट करेगी। साथ ही सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से अनुसंधान कर तीन दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सभी ब्लड बैंकों की अभियान स्तर पर ऑडिट के निर्देश
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने बताया कि प्रदेश के ब्लड बैंकों में अनियमितताओं की आशंका तथा कुछ शिकायतों को देखते हुए राज्य के ब्लड ट्रांसफ्यूजन तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है। प्रदेश के सभी ब्लड बैंकों की अभियान स्तर पर ऑडिट की जाएगी।
एसीएस सिंह ने बताया कि बैठक में राज्य के समस्त ब्लड बैंकों के गुणवत्ता सुधार एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन के लिए एक गाइडलाइन तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। साथ ही, सभी ब्लड बैंकों को एक सॉफ्टवेयर से जोड़ने के भी निर्देश दिए थे, ताकि इनका रियल टाइम ऑनलाइन असेसमेंट हो सके और आमजन को रक्त उपलब्धता की जानकारी पारदर्शिता के साथ ऑनलाइन ही मिल सके।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

