Site iconSite icon AR Live News

सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर लगा बैन हटाया

government lifted ban on onion exportsgovernment lifted ban on onion exports

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। केन्द्र सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट से लगा बैन हटा दिया है। मिनिमम एक्सपोर्ट प्राइस (MEP) USD 550 डॉलर प्रति मिट्रिक टन तय किया है। ऐसे में व्यापारी 45800 रूपए प्रति मिट्रिक टन से कम भाव पर प्याज एक्सपोर्ट नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने का भी फैसला लिया है। गौरतलब है कि गत वर्ष दिसंबर में प्याज की कीमत 70 से 80 रुपए पहुंचने पर सरकार ने प्याज के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था। (onion exports news)

एक्सपोर्ट बैन बढ़ने के बाद से व्यापारी और किसान, खास तौर पर महाराष्ट्र के किसान एक्सपोर्ट बैन हटाने का आग्रह कर रहे थे। उनका कहना था कि इससे किसानों को बेहतर कीमत पाने में मदद मिलेगी। अब सरकार ने ऐसे समय बैन हटाया है, जब 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग होने वाली है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version