Site iconSite icon AR Live News

राहुल गांधी ने रायबरेली से भरा नामांकन

rahul gandhi files nomination from raebareli seat lok sabha election 2024rahul gandhi files nomination from raebareli seat lok sabha election 2024

एआर लाइव न्यूज। राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान उनके साथ सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी, जीजा रॉबर्ट वाड्रा मौजूद रहे। राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने के बाद किशोरी लाल शर्मा ने अमेठी से नॉमिनेशन कर दिया है।(rahul gandhi files nomination from raebareli seat) rahul gandhi files nomination from raebareli seat

रायबरेली और अमेठी दोनों लोकसभा सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को चुनाव होंगे, इसके लिए नामांकन दाखिल करने का आज आखिरी दिन था। राहुल गांधी और कांग्रेस के भरोसमंद माने जाते किशोरीलाल शर्मा ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रियंका गांधी और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने किशोरी लाल समर्थन में अमेठी में रोड शो भी किया है।

लोकसभा चुनाव 2019 में सोनिया गांधी ने रायबरेली सीट पर 1 67 लाख वोट से जीत दर्ज की थी, इस वर्ष सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा सांसद बन गयी, ऐसे में अब राहुल गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ने का निर्णय किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version