Site iconSite icon AR Live News

उत्तरी हवाओं के प्रभाव से तापमान में आयी गिरावट

temperature dropped in rajasthantemperature dropped in rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले 24 घंटों में उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। उदयपुर में भी पिछले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राज्य के अधिकांश संभागों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे दर्ज किए गए है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.4 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी 72 घंटों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है।

4 से 5 मई को जोधपुर, कोटा, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है।

Exit mobile version