Site iconSite icon AR Live News

ज्वैलर्स समूह पर आयकर छापेमारी जारी: 2.35 करोड़ कैश बरामद

income tax raid on jkj jewellers group seized 2 35 crore cashincome tax raid on jkj jewellers group seized 2 35 crore cash

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जेकेजे ज्वैलर्स समूह पर चल रही आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। जयपुर, कोलकाता और दिल्ली में समूह से संबंधित ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन के तहत आयरक विभाग ने 2.35 करोड़ रूपए कैश बरामद किए हैं, वहीं छह लॉकर्स खोले जा चुके हैं, जिससे टीमों ने ज्वैलरी, निवेश दस्तावेज और अकाउंट्स-बुक बरामद की हैं। टीम को दो और लॉकर्स की चाबियां मिली हैं।(income tax raid on jkj jewellers group) income tax raid on jkj jewellers

जानकारी के अनुसार आयकर टीम ने शोरूम में मौजूद रजिस्टर और गोल्ड के स्टॉक का मिलान किया, कई शोरूम में स्टॉक से ज्यादा गोल्ड मिला। एक बार सभी शोरूम का स्टॉक चेक करने के बाद कंपनी के मालिकों से इसकी जानकारी लेंगे। आयकर टीम को बोगस शेयर कैपिटल बनाए जाने के संबंध में कुछ प्रमाण मिले हैं, जिससे करोड़ों की अघोषित संपत्ति को कैपिटल के नाम पर ठिकाने लगाया गया। आयकर विभाग की अन्वेषण शाखा छापेमारी को अंजाम दे रही है। आयकर विभाग को कार्रवाई के बाद समूह की करोड़ों रूपए की अघोषित संपत्ति के खुलासे की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version