नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब उन्हें ई-मेल पर स्कूल में बम होने की धमकी मिली। दिल्ली एनसीआर में ऐसे करीब 100 स्कूल हैं, जिन्हें इस प्रकार के ई-मेल मिले हैं। ई-मेल मिलते ही स्कूलों ने पुलिस को सूचना दी। एक के बाद एक पुलिस के फोन घनघनाए तो हड़कंप मच गया। delhi schools received bomb threat email (delhi schools received bomb threat email)
दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉयड की टीमें स्कूलों में पहुंची और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। स्कूलों ने एहतियात के लिए स्कूलों की छुट्टी कर दी और बच्चों को वापस घर भेज दिया। सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, ऐसे में सभी ने राहत की सांस ली। दिल्ली पुलिस धमकी भेजने वाले ई-मेल आईडी और आईपी एड्रेस के जरिए आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सभी स्कूलों को ई-मेल भेजने का पैटर्न एक ही है, ऐसे में संदेह है कि ये सभी ई-मेल एक ही सिस्टम से भेजे गए हैं, संभवतः इंटरनेट इंटरनेशनल यूज हो रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

