Site iconSite icon AR Live News

मार्बल व्यवसायी सुराणा पर हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

udaipur police arrest three accused of life threatening attack on marble businessman kapil suranaudaipur police arrest three accused of life threatening attack on marble businessman kapil surana

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। सुखेर थाना क्षेत्र के भुवाणा चौराहे के पास मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों आरोपी हमलावरों में शामिल थे, पुलिस का कहना है इन आरोपियों से सुराणा पर हमला करवाने वाले लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है। (attack on marble businessman kapil surana)

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि हमला करने वाले आरोपी प्रतानगगर के नाकौड़ा नगर निवासी विक्रम सिंह पुत्र महेन्द्रसिह सांरंगदेवोत, रेबारियों का गुड़ा निवासी निर्मल नागदा पुत्र शंभुलाल नागदा और केलवा निवासी भगवान सिंह पुत्र मांगुसिंह राव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि वारदात में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े लोगों का पता किया जा सके। हमले में जिसकी भी मिलीभगत सामने आएगी उस पर सख्त कार्रवाई होगी। आरोपियों का मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा के साथ जमीन विवाद चल रहा है।

यह भी पढ़ें : क्यों हाईप्रोफाइल मामला है मार्बल व्यवसायी सुराणा पर हुआ जानलेवा हमला

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version