Site iconSite icon AR Live News

टी-20 वर्ल्डकप 2024 के लिए टीम इंडिया की हुई घोषणा

T20 world cup 2024 team india 15 memeber squad announcedT20 world cup 2024 team india 15 memeber squad announced

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। टी-20 वर्ल्डकप के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो गयी है। रोहित शर्मा टीम के कप्तान होंगे। यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रिषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे और संजू सैमसन को जगह मिली। बीसीसीआई ने मंगलवार को टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 मेंबर्स वाला स्कॉड जारी किया है।(T20 world cup team india)

2 जून से शुरू हो रहे टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी, वहीं भारत-पाकिस्तान का मैच 9 जून को खेला जाएगा।

संजू सैमसन और ऋषभ पंत को विकेटकीपर, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को पेस बॉलिंग ऑलराउंडर की कैटेगरी में चुना गया है। शुभमन गिल और रिंकू सिंह मुख्य स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए हैं। ये दोनों ट्रैवलिंग रिजर्व का हिस्सा बनाए गए हैं।

इस बार टी-20 वर्ल्ड कप 2 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच कनाडा और होम टीम अमेरिका के बीच डलास में होगा। फाइनल मैच 29 जून को वेस्टइंडीज के बारबाडोस शहर में होगा। सुपर-8 और नॉकआउट मैच वेस्टइंडीज में होंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version