Site iconSite icon AR Live News

सुभाषपुरा स्कूल व मोरवानिया गांव में बांधे परिंडे

rajasthan samaj seva sansthan udaipur parinda vitran abhiyan subhashpura school gogunda udaipurrajasthan samaj seva sansthan udaipur parinda vitran abhiyan subhashpura school gogunda udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गर्मी के दौर में पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करने राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर की और से जगह जगह परिंडे बांधने और आमजन को निशुल्क परिंडे वितरित करने का सेवा अभियान जारी है। rajasthan samaj seva sansthan udaipur parinda vitran

इस अभियान के तहत उदयपुर शहर से करीब 27 किलोमीटर दूर गोगुंदा पंचायत समिति क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषपुरा में स्कूल प्रभारी दिनेश शर्मा और बच्चों ने मिलकर परिंडे बांधे। स्कूल के आसपास रहने वाले छोटे छोटे बच्चों ने गर्मी की छुट्टियों में परिंडों में नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली है। संस्थान की और से मोरवानिया गांव में भी परिंडे वितरित किए गए। पक्षी प्रेमी लहरसिंह देवड़ा और जागरूक नागरिकों ने गांव में परिंडे बांधे।

संस्थान के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने बताया कि गर्मी शुरू होने के साथ ही परिंडा वितरण अभियान शुरू किया गया था। इस सीजन में 500 परिंडे जगह जगह बांधने और आमजन को वितरित करने का लक्ष्य रखा गया था। अब तक करीब 450 परिंडे वितरित किए जा चुके है। परिंडे उसी जगह लगाए जा रहे है जहां पानी भरने की व्यवस्था हो और नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी लेने वाला हो।

Exit mobile version