Site iconSite icon AR Live News

जेकेज ज्वैलर्स ग्रुप पर आयकर छापा: जयपुर, दिल्ली और कोलकाता में सर्च जारी

income tax raid on jkj jewellers group seized 2 35 crore cashincome tax raid on jkj jewellers group seized 2 35 crore cash

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आयकर विभाग की टीमों ने मंगलवार सुबह जेकेजे ज्वैलर्स पर छापेमारी की है। आयकर टीमे जेकेजे ज्वैलर्स (jkj jewellers group) के जयपुर सहित दिल्ली और कोलकाता स्थित ठिकानों पर सर्च कर रही है। विभाग की इस कार्रवाई से ज्वैलरी कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग के अधिकारी कारोबारी समूह के आय-व्यय ब्यौरे के अलावा अन्य दस्तावेजों को भी खंगाल रहे हैं। जेकेके ज्वैलर्स के हवाला का काम करने, कोलकाता में फर्जी कंपनियों के जरिए सोने-चांदी का कारोबार करने, बड़े स्तर पर टैक्स चोरी करने सहित सट्टेबाजी में भी लिप्त होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ जेकेजे ज्वेलर्स ग्रुप के श्याम नगर स्थित घर सहित एमआई रोड, मानसरोवर, विद्याधर नगर स्थित शोरूम सहित दिल्ली और कोलकाता में कुल 20 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। आयकर विभाग की टीमें ज्वेलर्स ग्रुप के बैंक लॉकर्स को भी खंगालने की तैयारी कर रही हैं, इसके अलावा बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी, अघोषित आय के साथ ही बेनामी संपत्तियो के राज खुलने की भी संभावना जताई जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version