Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक को इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2023

Hindustan Zinc Wins India Silver Conference Excellence Award 2023Hindustan Zinc Wins India Silver Conference Excellence Award 2023

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। वेदांता समूह की कंपनी और देश की अग्रणी जस्ता-सीसा-चांदी उत्पादक हिंदुस्तान जिंक ने सबसे बड़े एकीकृत चांदी निर्माता के लिए प्रतिष्ठित इंडिया सिल्वर कॉन्फ्रेंस एक्सीलेंस अवार्ड 2023 जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह मान्यता तब मिली है जब हिंदुस्तान जिंक को द सिल्वर इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित विश्व सिल्वर सर्वे 2024 द्वारा तीसरे सबसे बड़े चांदी उत्पादक का स्थान दिया गया है।(Hindustan Zinc Wins India Silver Conference Excellence Award 2023) Hindustan Zinc Wins India Silver Conference Excellence Award 2023

इस अवसर पर हिंदुस्तान ज़िंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण मिश्रा ने कहा कि हम इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त कर गौरवान्वित हैं। वित्त वर्ष 2024 में 746 टन के साथ, हिंदुस्तान जिंक थर्ड सबसे बड़े उत्पादक तक पहुंच गई है। हिंदुस्तान जिंक की सिंदेसर खुर्द खदान विश्व की दूसरी सबसे अधिक चांदी उत्पादक खदान है, जो चांदी उद्योग में कंपनी के महत्वपूर्ण योगदान को और बढ़ाती है। 2002 में मात्र 41 टन की चांदी उत्पादन क्षमता से, हिंदुस्तान जिंक 746 टन की उत्पादन क्षमता करते हुए अब नेतृत्व की स्थिति में पहुंच गया है, जो उत्कृष्टता और उद्योग-अग्रणी प्रथाओं की अपनी निरंतर खोज को प्रदर्शित करता है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version