Site iconSite icon AR Live News

जयपुर के चाकसू में एक इंच बारिश : प्रदेश में कई जगह आंधी के साथ हुई बारिश

LONG RANGE FORECAST FOR THE 2024 SOUTHWEST MONSOON SEASON RAINFALLLONG RANGE FORECAST FOR THE 2024 SOUTHWEST MONSOON SEASON RAINFALL

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार शुक्रवार को राजस्थान में कई जगह आंधी के साथ बारिश का दौर चला। इससे आमजन प्रभावित नजर आया। जयपुर के चाकसू में 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के चाकसू (जयपुर) में 21 मिलीमीटर व पश्चिमी राज के डूंगरगढ़(बीकानेर) में 4 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, गंगानगर हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में आगामी 48 घंटे के दौरान आंशिक बादल छाए रहने व छुटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version