Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान मौसम अपडेटः कई जिलों में आंधी चलने व हल्की बारिश की संभावना

udaipur weather update thunder and lightning may be for next two daysudaipur weather update thunder and lightning may be for next two days

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग द्वारा राजस्थान के कई जिलों में बारिश और तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज 25 अप्रैल को उदयपुर, कोटा संभाग व आसपास के क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी यानी 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान हल्की बारिश होने की भी संभावना है। उदयपुर शहर में आज सुबह से ही बादलों की मौजूदगी नजर आ रही है। (weather update udaipur rajasthan) weather update udaipur rajasthan

26 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंधी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी (हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा) व हल्की बारिश दर्ज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 26-27 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में अपेक्षाकृत तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार) चलने व तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 27 अप्रैल से पुनः राज्य के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version