Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव : मतदान दल हुए रवाना

lok sabha election 2024lok sabha election 2024

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव में मतदान करवाने गुरूवार सुबह उदयपुर जिला मुख्यालय से मतदान दलों की रवानगी हुई। शुक्रवार को मतदान होगा। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 2230 मतदान केंद्र और 34 सहायक मतदान केंद्र स्थापित किए गए है। Lok Sabha election 2024

मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पहले मतदान दलों को उदयपुर आर्ट्स कॉलेज परिसर में मास्टर ट्रेनर डॉ. महामाया प्रसाद चौबीसा ने अंतिम प्रशिक्षण दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल, एसपी योगेश गोयल,अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, आचार संहिता प्रकोष्ठ के प्रभारी जितेंद्र औझा व जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौड़ की मौजूदगी में प्रशिक्षण लेकर मतदान दलों की रवानगी हुई। शुक्रवार सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 22 लाख 30 हजार 971 मतदाता वोट डाल सकेंगे। उदयपुर संसदीय क्षेत्र में 11 लाख 33 हजार 207 पुरुष, 10 लाख 97 हजार 745 महिला तथा 19 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा में कुल 267029 मतदाता है। झाड़ोल में 276509 मतदाता, खेरवाड़ा 299934, उदयपुर ग्रामीण 290922, उदयपुर शहर 249915 सलूंबर 296443, धरियावद में 277482 तथा आसपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 272737 मतदाता वोट डाल सकेंगे।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version