Site iconSite icon AR Live News

वायुसेना का मानव रहित विमान जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त: कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

Indian Air Force Remotely Piloted Aircraft accident in Jaisalmer during routine training sortieIndian Air Force Remotely Piloted Aircraft accident in Jaisalmer during routine training sortie

जैसलमेर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान के जैसलमेर में गुरुवार सुबह वायुसेना का मानव रहित रिमोट संचालित टोही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान जैसलमेर में रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास क्रैश हुआ है, गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। भारतीय वायुसेना ने विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए हैं।(Remotely Piloted Aircraft accident in Jaisalmer)

जानकारी के अनुसार टोही विमान मानव रहित होता है और बॉर्डर एरिया में हो रही गतिविधियों पर नजर रखने के काम आता है। गुरूवार सुबह भी यह विमान रूटीन गश्त पर था। तभी अचानक जैसलमेर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी जजिया गांव के पास क्रैश हो गया। दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। गनीमत रही कि खाली स्थान पर क्रैश होने से होने से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर स्थानीय प्रशासन, पुलिस मौके और वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी शुरू कर दी गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version