Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार थमा : 26 अप्रेल को मतदान

loksabha election second phase Campaigning ends today polling on 26 aprilloksabha election second phase Campaigning ends today polling on 26 april

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में दूसरे चरण के लोकसभा चुनाव को लेकर आज 24 अप्रेल बुधवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। आखिरी दिन चुनाव प्रचार में नेताओं ने खूब जमकर प्रचार किया। भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यत्री और मंत्रियों सहित कई नेता चुनाव प्रचार में जुटे रहे, तो कांग्रेस के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और सचिन पायलट सहित अन्य दिग्गज नेताओं ने सभा, रैली कर चुनाव प्रचार किया।(loksabha election second phase polling on 26 April)

राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं, 12 सीटों पर 19 अप्रेल को चुनाव हो चुके हैं, वहीं शेष 13 सीटों पर 26 अप्रेल को चुनाव होंगे। दूसरे चरण में टोंक-सवाईमाधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड-बारां सीटों पर चुनाव होंगे।

अभिनेत्री कंगना रनोट ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बाड़मेर-जैसलमेर से बीजेपी प्रत्याशी कैलाश चौधरी के समर्थन में रोड किया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version