Site iconSite icon AR Live News

लॉरेन्स गैंग के रोहित गोदारा ने जयपुर के व्यापारी से मांगी 37 लाख रूपए की रंगदारी

jaipur businessman received threatening call of gangster rohit godara lawrence bishnoi gangjaipur businessman received threatening call of gangster rohit godara lawrence bishnoi gang

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजधानी जयपुर में वैशाली नगर थाना क्षेत्र में व्यापारी से 37 लाख रूपए की रंगदारी मांगने और व्यापारी को वॉट्स-एप कॉल पर धमकाने का मामला सामने आया है। व्यापारी ने बताया कि इंटरनेशनल वॉट्स-एप कॉल करने वाले ने उन्हें गैंगस्टर रोहित गोदारा (gangster rohit godara) के नाम से धमकाया और 37 लाख रूपए की रंगदारी मांगी है। गौरतलब है कि रोहित गोदारा गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई गैंग का अहम सदस्य है। पिछले दिनों मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर फायरिंग करवाने और गोगामेड़ी हत्याकांड में भी रोहित गोदारा का हाथ है।

वैशालीनगर थाना पुलिस ने बताया कि व्यापारी से रिपोर्ट प्राप्त हुई है। झोटवाड़ा निवासी 35 साल के बिजनेसमैन ने रिपोर्ट में बताया कि उसका वैशाली नगर में ऑफिस है। उसे सबसे पहले 29 फरवरी सुबह उनके वॉट्स-एप नंबर पर इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा रोहित गोदारा बोल रहा हूं। तेरा किसी दलीप सिंह से पैसे का लेन-देन है। दलीप हमारा आदमी है, इसलिए अगर तुझे जिंदा रहना है तो 3 दिन के अंदर 37 लाख रुपए हमारे लिए दे दे। नहीं तो वैशाली नगर में ऑफिस आकर तुझे उड़ा देंगे।

10 दिन बाद 11 मार्च को इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से फिर वॉट्स-एप कॉल आया। कॉल उठाते ही गैंगस्टर रोहित गोदारा गाली-गलौच करने लगा। धमकाते हुए कहा तूने हमको बहुत हल्के में ले लिया है। तुझे वहीं आकर बताते हैं। दलीप हमारा आदमी है। तेरे पास रोहित राठौड़ का कॉल आएगा। अगर तुझे अपनी जान प्यारी है तो उससे बात कर लेना। वो जैसे कहता है, वैसे कर लेना। नहीं तो तू बीबी-बच्चों वाला आदमी है। समझ लेना।

11 मार्च की दोपहर को रोहित राठौड़ का इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से कॉल आया। बोला रोहित राठौड़ बोल रहा हूं, जो गोगामेड़ी को उड़ाया था। मैं अभी जेल से ही बोल रहा हूं। रोहित भाई ने तेरा नंबर दिया है। तू पैसे का इंतजाम कर। नहीं तो अंजाम तो तुझे पता ही होगा। 16 मार्च को फिर दो बार कॉल कर रुपयों की मांग की गई। इसके बाद 12 अप्रैल को दलीप सिंह अपने साथी के साथ ऑफिस आ गया। रूपयों की मांग कर धमकी देकर गया। पुलिस ने बताया कि मामले में दिलीप सिंह को पकड़ लिया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version