Site iconSite icon AR Live News

स्कॉर्पियो कार और ट्रेलर में टक्कर : मंदिर दर्शन करने जा रहे परिवार के तीन बच्चों सहित 5 लोगों की मौत

five died in scorpio car and trailer accident in nagaur -1five died in scorpio car and trailer accident in nagaur -1

नागौर,(एआर लाइव न्यूज)। नागौर के डेगाना में हरसौर कस्बे के किसान चौराहे पर बुधवार को स्कॉर्पियो कार और ट्रेलर के बीच हुई भीषण टक्कर में एक ही परिवार के तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गयी, वहीं 5 लोग घायल हैं। कार सवार सभी लोग हरसौर के पास स्थित रानाबाई के मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शव मोरचरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी है।(car-trailer accident in nagaur)

पुलिस ने बताया कि जोधपुर के रिजनाली गांव निवासी सगे भाई भागीरथ और खेराज देवासी पत्नी और बच्चों के साथ हरनावा स्थित रानाबाई मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। सभी स्कॉर्पियो से बुधवार सुबह निकले थे। कार में बच्चों सहित 10 लोग बैठे थे। हरसौर कस्बे के किसान चौराहे पर अचानक कार और ट्रेलर की भीड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में खेराज देवासी, परिवार के तीन बच्चों और एक महिला की मौत हुई है। वहीं 5 लोग घायल हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें चार की हालत गंभीर होने से उन्हें अजमेर के बड़े हॉस्पिटल रैफर किया गया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version