Site iconSite icon AR Live News

PTI भर्ती में गड़बड़ी: यूनिवर्सिटी बांट रही थी फर्जी डिग्री, गिरोह दिलवा रहा था सरकारी नौकरी

rajasthan police sog bust pti recruitment fraud fake degree and dummy candidate gangrajasthan police sog bust pti recruitment fraud fake degree and dummy candidate gang

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान में पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में फर्जी डिग्री और नकल गिरोह के जरिए बड़े स्तर पर भर्ती हुए अभ्यर्थियों के खुलासे और गिरफ्तारी के बाद अब पीटीआई भर्ती में भी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। राजस्थान पुलिस की एसओजी ने फर्जी डिग्री और डमी कैंडीडेट के जरिए परीक्षा पास करने वाले कुछ अभ्यर्थियों को चिह्नित कर लिया है। एसओजी मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।(rajasthan pti recruitment fake degree)

पिछले दिनों एसओजी ने फर्जी डिग्री गिरोह के सुभाष पूनिया और उसके पीटीआई बेटे परमजीत पूनिया को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ में ही पीटीआई भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी डिग्री और डमी अभ्यर्थी के जरिए परीक्षा पास कर नौकरी पाने का खुलासा हुआ है। यहां खासबात यह है कि कुछ अभ्यर्थियों ने चूरू के OPJS विश्वविद्यालय से पीटीआई की फर्जी डिग्री ली और डमी कैंडीडेट की मदद से परीक्षा पास कर सरकारी नौकरी पा ली।

अभ्यर्थी इतने अयोग्य कि पहले फर्जी डिग्री लेकर परीक्षा का फॉर्म भरने लायक बने, फिर डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास की। एसओजी अधिकारी ने बताया कि सीलोसन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीटीआई गणपतलाल, कोलियों की ढाणी (होतीगांव) स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के पीटीआई विक्रम और सांचोर जिले की एक स्कूल में पीटीआई नरेंद्र ने बीपीएड की फर्जी डिग्री राजगढ़ चूरू की ओपीजेएस विश्वविद्यालय से ली थी। नकल गिरोह की मदद से इन तीनों की जगह डमी अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और फिर नौकरी हासिल की।

मामले का खुलासा होने के बाद से तीनों ही फरार हैं। एसओजी इन तीनों पीटीआई और इनकी जगह परीक्षा देने वाले डमी कैंडीडेट की तलाश में जुटी हुई है। वहीं फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार हो चुके शिक्षा विभाग के बाबू ने तो अपनी पत्नी को ही फर्जी डिग्री दिलवाकर पीटीआई बनवा दिया।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version