Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में तीन दिनों में कई जगह आंधी-बारिश की संभावना

weather update udaipur rajasthan Possibility of thunderstorm and rain in rajasthanweather update udaipur rajasthan Possibility of thunderstorm and rain in rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में कुछ जगह गुरूवार को आंधी चलने से आमजन प्रभावित नजर आया। कई जगह सुबह से ही बादल छाए रहे। (Possibility of thunderstorm and rain in Rajasthan)

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरूवार को भी जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ अचानक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की भी संभावना है। 12 अप्रैल को भी राजस्थान में कहीं कहीं आंधी बारिश की संभावना है।

13 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 13-14 अप्रैल को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में तीव्र मेघगर्जन, कहीं-कहीं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ की भी प्रबल संभावना है।

इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। 15 अप्रैल को भी राज्य के उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 18-19 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version