उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के देवाली में पहाड़ी पर स्थित नीमच माता मंदिर तक जाने वाले रास्ते में लगी रेलिंग आज बुधवार सुबह अचानक टूट गयी।(udaipur neemach mata temple) रेलिंग का सहारा लेकर खड़े 6 लोग भी रेलिंग का साथ गिर गए, जिससे उनके चोटें आयी हैं। ये सभी मंदिर जा रहे थे और रास्ते में रेलिंग का सहारा लेकर खड़े होकर खूबसूरत दृश्य की फोटोग्राफी कर रहे थे।(udaipur neemach mata temple)
प्रतिदिन मंदिर आने-जाने वाले लोगों ने कहा कि मंदिर तक जाने वाले रास्ते की सीढ़ियों के दोनों तरफ बनी सीमेंट की रेलिंग काफी जर्जर हो चुकी हैं। इसे जल्द ही ठीक करवाने की जरूरत है, यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ ही पर्यटक भी मंदिर दर्शन करने आते हैं। ऐसे में कमजोर रेलिंग के चलते हादसे का अंदेशा बना रहता है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।
रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

