Site iconSite icon AR Live News

मॉर्निंग वॉक पर आए पक्षी प्रेमियों को बांटे परिंडे

rajasthan samaj seva sansthan parinda vitran abhiyan govardhan sagar udaipurrajasthan samaj seva sansthan parinda vitran abhiyan govardhan sagar udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गोवर्धन सागर की पाल पर मॉर्निंग वॉक पर आए पक्षी प्रेमियों को राजस्थान समाज सेवा संस्थान उदयपुर की तरफ से निशुल्क परिंडे वितरित किए गए। 

यूआईटी के पूर्व चेयरमैन रवींद्र श्रीमाली और पर्यावरण प्रेमी दीपक बोल्या तथा संस्थान सदस्यों ने आमजन को परिंडे वितरित किए। गोवर्धन सागर किनारे स्वर्ण जयंती पार्क में परिंडे बांधे भी गए। इस दौरान रवींद्र श्रीमाली ने परिंडे की सेवा की सराहना करते हुए कहा कि पक्षियों की चहचहाहट बिना मॉर्निंग वॉक अधूरी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पक्षियों के संरक्षण के लिए परिंडे बांधने जैसी सेवा की पहल भी करनी चाहिए।

पर्यावरण प्रेमी दीपक बोल्या ने भी तपती गर्मी में परिंडे वितरित करने राजस्थान समाज सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सेवा अभियान की सराहना की। मॉर्निंग वॉक पर आए पक्षी प्रेमियों ने भी संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों के लिए परिंडे की सबसे बड़ी जरूरत होती है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस तरह की सेवा की पहल करनी चाहिए।

राजस्थान समाज सेवा संस्थान की तरफ से फतहसागर किनारे भी परिंडे बांधे गए। यहां पर्यावरण प्रेमी मुकेश वैष्णव ने नियमित रूप से परिंडे में पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली। संस्थान ने गर्मी के इस सीजन में उदयपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों में 500 परिंडे बांधने और आमजन को निशुल्क वितरित करने का लक्ष्य रखा है। सेवा अभियान के तहत अब तक संस्थान की तरफ से 250 परिंडे वितरित किए जा चुके है। 

Exit mobile version