Site iconSite icon AR Live News

डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सामने लड़े सीताराम अग्रवाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

jaipur sitaram agarwal left congress to join bjpjaipur sitaram agarwal left congress to join bjp

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में राजस्थान की 25 सीटों में से 12 सीटों पर चुनाव होंगे, जिसको लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में व्यापक प्रचार-प्रसार चल रहा है। इसी बीच बुधवार को एक झटका लगा है, विधानसभा चुनाव 2023 में विद्याधरनगर सीट पर वर्तमान डिप्टी सीएम दीया कुमारी के सामने चुनाव लड़े कांग्रेस प्रत्याशी सीताराम अग्रवाल कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।(Sitaram Agarwal join BJP)

सीताराम अग्रवाल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा के करीबी माने जाते हैं। सीताराम अग्रवाल ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दिया और फिर 306 लोगों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। सीताराम अग्रवाल के साथ भाजपा जॉइंन करने वालों में कांग्रेस के पार्षद, कांग्रेस नेता, उद्योगपति और समाजसेवी शामिल हैं। गौरतलब है कि सीताराम अग्रवाल लगातार दो बार विधानसभा चुनाव हार चुके हैं। उन्हें कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2018 और 2023 दोनों बार टिकट दी थी, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : उदयपुर सीट पर भी यही हुआ विधानसभा चुनाव हारे कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा जॉइंन की

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version