Site iconSite icon AR Live News

हिंदुस्तान जिंक के सखी कार्यक्रम : उठोरी अभियान में 90 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक

hindustan zinc sakhi project uthori abhiyanhindustan zinc sakhi project uthori abhiyan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। हिंदुस्तान जिंक के सखी प्रोजेक्ट के तहत डेढ़ माह तक संचालित हुए उठोरी अभियान में समूह चर्चाओं, रैलियों और स्कूल सत्रों के जरिए 90 हजार से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कन्या भ्रूण हत्या, असमान शिक्षा के अवसर और बाल यौन शोषण जैसी गंभीर विषयों पर प्रभावी रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। (hindustan zinc sakhi project uthori abhiyan)

अभियान आगुचा, चंदेरिया, दरीबा, देबारी, कायड, पंतनगर और जावर सहित सभी परिचालन क्षेत्रों में चलाया गया। इस पहल का एक महत्वपूर्ण पहलू एक समर्पित कैडर की स्थापना है जिसे जेंडर सखी के नाम से जाना जाता है। जिसमें इन महत्वपूर्ण मामलों पर अपने साथियों और व्यापक समुदाय को शिक्षित करने के लिए महिलाएं शामिल हैं। अभियान के तहत् परिचालन क्षेत्रों के आस पास के विद्यालयों में जेंडर सखियों द्वारा सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श पर प्रशिक्षण और उसके बाद आयोजित सत्र शामिल थे।

Exit mobile version