रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ मृदंग-24 का आगाज
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम मृदंग-24 का बुधवार को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ आगाज हुआ। इस दौरान एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। पहले दिन के आयोजन में ह्दय दस्सानी मिस्टर और मान माहिश्री गौर मिस फ्रेशर चुने गए।
अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस के डीन डॉ. विनय जोशी ने मशाल जलाकर मृदंग-24 की शुरूआत की घोषणा की। इस दौरान डॉ. जोशी ने कहा कि मेडिकल छात्र अपनी पढ़ाई की व्यस्तता के बीच इस तरह के आयोजन से खुद को अन्य क्षेत्र में भी अग्रणी बना सकते हैं। चार दिवसीय मृदंग-24 के पहले दिन फ्रेशर डे का आयोजन हुआ। फेशन शो में निर्णायक डॉ. कपिल भार्गव, डॉ. स्मिता बाहेती, डॉ. मानसी शाह ने मिस्टर और मिस फ्रेशर का चयन किया। ग्रुप डांस, नाटक मंचन व संगीत की प्रस्तुतियों ने दर्शक दीर्घा में बैठे फैकल्टी व मेडिकल स्टूडेंट्स की वाहवाही बटौरी। अंत में मिस्टर और मिस फ्रेशर विजेताओं की घोषणा की।

