Site iconSite icon AR Live News

छत्तीसगढ़ : बस 50 फीट गहरी खदान में गिरी, 12 कर्मचारियों की मौत, 15 घायल

12 died in bus accident bus in durg Chhattisgarh bus falls into 50 feet deep mining pit12 died in bus accident bus in durg Chhattisgarh bus falls into 50 feet deep mining pit

रायपुर,(एआर लाइव न्यूज)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खदान में गिर गयी। हादसे में 12 कर्मचारियों की मौत हो गयी, वहीं 15 गंभीर घायल हैं। हादसे के समय बस में 40 लोग सवार थे। ये सभी केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी थे। बस इन सभी कर्मचारियों को कंपनी से इनके गंतव्य तक छोड़ने जा रही थी। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं। (bus accident bus in durg Chhattisgarh)

जानकारी के अनुसार हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। मंगलवार रात करीब 8 बजे बस केडिया डिस्टलरी प्लांट से कर्मचारियों को लेकर निकली थी। जहां हादसा हुआ वहां स्ट्रीट लाइट्स भी बंद थी, जिससे गहरा अंधेरा था और रोड भी ठीक से नहीं दिख रही थी, सड़क काफी संकरी है और गहरी खाई होने के बावजूद यहां रेलिंग तक नहीं है। बस जैसे ही इस संकरी रोड पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को रेस्क्यू करना शुरू किया। काफी अंधेरा होने से रेस्क्यू करने में काफी परेशानी आयी।

हादसे के बाद केडिया डिस्टलरी कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रूपए आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को उनके यहां नौकरी देने और घायलों के इलाज का पूरा खर्चा उठाने का आश्वासन दिया है। घायलों की कुशलक्षेम पूछने अस्पताल पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हर पहलू पर जांच होगी और हादसे में किसी की लापरवाही पायी जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version