Site iconSite icon AR Live News

चुनाव आयोग के निर्देश पर RSMM के डीजीएम को हटाया: आयोग की प्रत्याशियों के करीबी अधिकारियों पर पैनी नजर

RSMM DyGM transferred udaipur to jaipur on the order of chief electoral officerRSMM DyGM transferred udaipur to jaipur on the order of chief electoral officer

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव के चलते चुनाव आयोग की हर हलचल पर पैनी नजर है। इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है कि कहीं कोई सरकारी अधिकारी किसी प्रत्याशी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से फायदा तो नहीं पहुंचा रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग उन अधिकारियों पर भी पैनी नजर रख रहा है, जो कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा के उदयपुर में कलेक्टर सहित अन्य पदों पर रहते समय उनके करीबी थे।(RSMM Udaipur)

इसी बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जयपुर के निर्देश पर राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स (RSMM), उदयपुर में तैनात उप महाप्रबंधक और कॉन्ट्रेक्ट व प्रोजेक्ट हेड राजीव वर्मा को उदयपुर से हटाकर तत्काल प्रभाव से जयपुर ऑफिस लगा दिया गया है। RSMM के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुरेश कुमार जैन ने राजीव वर्मा के ट्रांसफर ऑर्डर में यह स्पष्ट किया है कि यह तबादला मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेश की पालना में किया जा रहा है।

गोगुंदा भाजपा विधायक प्रतापलाल गमेती ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी, जिसमें आरोप लगाया था कि राजीव वर्मा तारांचद मीणा के लिए ठेकेदारों से चंदा इकट्ठा कर रहे हैं। ताराचंद मीणा पूर्व में आरएसएमएम के एमडी रह चुके हैं, तब से ही राजीव वर्मा ताराचंद मीणा के करीबी अधिकारी माने जाते हैं। विभाग में चर्चा है कि भाजपा विधायक की इस शिकायत के बाद ही चुनाव आयोग ने राजीव वर्मा को हटाने के निर्देश दिए थे, जिसकी पालना में आरएसएमएम ने राजीव वर्मा का तबादला किया है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version