Site iconSite icon AR Live News

चूरू में पीएम मोदी की जनसभा: शेखावटी की तीन सीट चूरू, सीकर, झुंझुनू साधने का प्रयास

loksabha election 2024 pm narendra modi in churu election rallyloksabha election 2024 pm narendra modi in churu election rally

चूरू,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव के चलते शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के चुरू में चुनावी सभा की, यहां पीएम मोदी ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए जनता का आशीर्वाद मांगकर कांग्रेस के गढ़ शेखावटी की तीन सीट चूरू, झुंझुनू और सीकर को साधने का प्रयास किया।(pm narendra modi in churu)

पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि मैं चूरू देवेंद्र के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश मे मोदी की गारंटी की चर्चा हो रही है। पीएम ने कहा मैंने देवेन्द्र को टिकट इसलिए दिया, ताकि दुनियाभर में देश का डंका बजाने वाले हमारे खिलाड़ियों को मौका मिले।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 6 अप्रैल को पुष्कर में जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी ने पीएम की जनसभा की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुष्कर की जनसभा के जरिए भाजपा अजमेर और नागौर दोनों लोकसभा सीटों को साधने की कोशिश करेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version