Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव-2024: आखिरी दिन उदयपुर में तीन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

lok sabha chunav 2024lok sabha chunav 2024

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज गुरुवार को उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस प्रकार उदयपुर लोकसभा सीट के लिए कुल 8 प्रत्याशी उदयपुर सीट के लिए नामांकन दाखिल कर चुके हैं।(udaipur loksabha election) udaipur loksabha election

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में उदयपुर सीट के लिए गुरूवार को प्रकाशचंद्र पुत्र बाबरिया ने बतौर भारत आदिवासी पार्टी बाप प्रत्याशी, दलपतराम गरासिया ने बतौर बहुजन समाज पार्टी बसपा प्रत्याशी और कानजीलाल डामोर ने निर्दलीय नामांकन दाखिल किया है।

इससे पहले भाजपा से मन्नालाल रावत, कांग्रेस से ताराचंद मीणा, इंडियन पीपुल्स ग्रीन पार्टी से राजेंद्र कुमार मीणा, निर्दलीय डॉ सविता कुमारी अहारी, प्रभुलाल मीणा नामांकन दाखिल कर चुके हैं। नाम-निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल को की जाएगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 8 अप्रैल रहेगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version