Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में कुछ जगह हुई बारिश : अधिकतम तापमान में भी आई गिरावट

weather update udaipur rajasthan minimum temperature go down to averageweather update udaipur rajasthan minimum temperature go down to average

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तेज गर्मी के बीच राजस्थान के कुछ भागों में बीती रात हल्की बारिश हुई। कई जगह अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों को गर्मी से मामूली राहत मिली है। Rain occurred at some places in Rajasthan Maximum temperature dropped

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटो में बीकानेर, कोटा व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश रायसिंहनगर, गंगानगर में 16.2 मिमी दर्ज हुई। पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से. गिरावट दर्ज हुई है।

आज भी गंगानगर, हनुमानगढ़ व आसपास में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी चार-पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की प्रबल संभावना है।

पूर्वानुमान अनुसार एक और नया पश्चिमी विक्षोभ दिनांक 5-6 अप्रैल को राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है आगामी 5 दिन राज्य में हीट वेव नहीं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे (औसत के आसपास) दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

रोचक  वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज  केhttps://www.youtube.com/@arlivenews3488/featuredयू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version