Site iconSite icon AR Live News

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

loksabha election 2024 congress star pracharak list for rajasthan first phase electionloksabha election 2024 congress star pracharak list for rajasthan first phase election

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों (congress star pracharak) की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, चेयरपर्सन सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कुल 40 नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। पहले चरण में राजस्थान की 12 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए ये नेता प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने निर्वाचन आयोग को पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची सौंपी है।

इसके अलावा प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, रजनी पाटिल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, सीपी जोशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, मुकुल वासनिक, सुखविंदर सिंह सुक्खू, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश और प्रमोद तिवारी भी बतौर स्टार प्रचारक राजस्थान में चुनावी सभाएं और रैली कर प्रत्याशियों के लिए जनता का समर्थन जुटाने का प्रयास करेंगे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

रोचक वीडियोज के लिए एआर लाइव न्यूज के https://www.youtube.com/@arlivenews3488/featured यू-ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

Exit mobile version